फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में कभी भी आ सकती है टीम, होगी सफाई की परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दिल्ली रोड पर कूड़ा उठाते पालिका सफाई कर्मचारी। - फोटो : HAPUR
जिले में कभी भी आ सकती है टीम, होगी सफाई की परीक्षा
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ शहर में स्वच्छता की परीक्षा यानी स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 जनवरी से चल रहा है। मार्च का माह केंद्रीय टीम के लिए निर्धारित किया गया था। अब कभी भी केंद्रीय टीम हापुड़ आ सकती है। शहर की सफाई व्यवस्था को परख सकती है। सफाई की परीक्षा में हापुड़ अव्वल रहता है या फिसड्डी। इसका फैसला स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट में पता चल सकेगा।
भले ही नगर पालिका परिषद हापुड़ के अफसर पिछले कुछ माहों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। बैठक कर हापुड़ नगर पालिका को टॉप फाइव में शामिल कराने के लिए पालिका कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। जनवरी माह से लेकर अब तक पालिका के 41 वार्डों में लोगों से सिटीजन फीडबैक लेने और स्वच्छता मोहुआ एप डाउनलोड कराने की भी कवायद कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार जनवरी माह में शासन स्तरीय टीम कोरोना महामारी के चलते नहीं आ सकी। इसलिए मार्च माह को केंद्रीय टीम के निरीक्षण के लिए रखा गया था। अब कभी भी केंद्रीय टीम नगर पालिका की सफाई व्यवस्था को परखने के लिए हापुड़ पहुंच सकती है। इसको लेकर पालिका अफसर-कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। शासन के लिटमस टेस्ट में अव्वल आने का भी प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
देना होगा यह फीडबैक
-आपका पता है कि आपका शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में शामिल है
-आप अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को कितने नंबर देंगे
-आपको गूगल स्वच्छता एप और गूगल टॉयलेट लोकेटर के बारे में जानकारी है कि नहीं
-सार्वजनिक-व्यावसायिक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था इंतजाम को कितने नंबर दोगे
-गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग देने को सफाईकर्मी कहते हैं कि नहीं
इनके भी मिलेंगे अंक
-शौचालय का उपयोग किस तरह कर रहे हैं
-घर-घर से कूड़ा उठाने और अलग-अलग कूड़ा कलेक्शन की क्या व्यवस्था है
-गारबेज फ्री सिटी के लिए ओडीएफ प्लस व ओडीएफ प्लस-प्लस की स्थिति
नहीं बना सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट, कटेंगें अंक
रामपुर रोड पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन नगर पालिका अफसर-कर्मचारियों की सुस्ती के चलते योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। वह कार्यदायी संस्था को तकनीकि रूप से सही जमीन उपलब्ध नहीं करा पाएं हैं। इससे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अभी तक नहीं बन पाया है। इससे स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में पालिका की रैंक प्रभावित होना तय है।
किसके मिलेंगे कितने अंक
कैटेगरी प्रतिशत अंक
सिटीजन 30 1800
सर्विस लेवल 40 2400
प्रमाणपत्र 30 1800
.....
हापुड़ पालिका की स्वच्छता रैंक
वर्ष देश प्रदेश
2018 341 38
2019 203 23
2020 225 35
नगर पालिका ईओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि मार्च माह में शासन की टीम कभी भी हापुड़ आ सकती है। टीम स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मानकों को लेकर जांच पड़ताल करेगी।

नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि हापुड़ नगर पालिका को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अव्वल लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की जांच पड़ताल में भी हापुड़ खरा उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed