{"_id":"603543f18ebc3ee96c5deaeb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd214296352","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर-घर आंगन में बनेंगे किचन गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर-घर आंगन में बनेंगे किचन गार्डन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब घर-घर आंगन में बनेंगे किचन गार्डन
हापुड़। शहर, देहात अंचल में लोग घरों के आंगन, छत, गमलों में किचन गार्डन बना सकेंगे। इसके लिए उद्यान विभाग उन्हें 50 फीसदी अनुदान पर किट मुहैया कराएगा। एक किट की कीमत 100 रुपये रखी गई है, जो महज 50 रुपये में मिलेगी। एक किट में 10 सब्जियों के बीज रहेंगे, जिन्हें आसानी से बोकर घर की जरूरत के हिसाब से सब्जी उगाई जा सकेगी।
सीमित होती खेती और महंगी सब्जियों के चलते लोगों को रसोई खर्च चलाना मुश्किल रहता है। बाजार से मिलने वाली सब्जियों में घातक कीटनाशकों का असर भी होता है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए उद्यान विभाग ने अनोखी पहल शुरू की है।
विभाग द्वारा किसानों को किचन गार्डन बनाने के लिए अनुदान पर किट मुहैया करायी जाएगी। एक किट के अंदर लोकी, करेला, तोरई, टंडा, भिंडी, बैंगन, पालक, धनिया आदि का बीज होगा, यह बीज सीमित मात्रा में ही होगा। जिसे लोग अपने घरों के आंगन, गमलों में भी लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों की मानें तो इच्छुक लोग महज 50 रुपये में इस किट को खरीद सकेंगे। वैसे तो इसकी कीमत 100 रुपये हैं, लेकिन 50 फीसदी अनुदान भी है, जो उनके खाते में आ जएगा। शुरूआत में 100 रुपये खर्च करने होंगे।
इतना ही नहीं बीज की किट देते समय उद्यान अधिकारी लोगों को इनकी बुवाई की विधि व बीमारियों से बचाव के भी टिप्स देंगे। विभाग के नंबर 9410474069 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
जिला उद्यान अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि किचन गार्डन के लिए किट विभाग को मिल चुकी हैं। इच्छुक लोग विभाग से किट प्राप्त कर सकते हैं।