{"_id":"603002478ebc3ee97b529b86","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd214055175","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं वसूलेंगी बिजली बिल, करेंगी मीटर रीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं वसूलेंगी बिजली बिल, करेंगी मीटर रीडिंग
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिग देते अधिकारी।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं वसूलेंगी बिजली बिल, करेंगी मीटर रीडिंग
हापुड़। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला की महिलाएं अब बिजली का बिल वसूलने का काम करेंगी और मीटर की रीडिंग भी लेंगी, इसके लिए उन्हें प्रति बिल के हिसाब से 20 रुपये कमीशन भी मिलेगा। यह काम महिलाएं बेहतर तरीके से कर सकें, इसके लिए शुक्रवार को विकास भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विकास भवन के सभागार में में शुक्रवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 37 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। एमडी कार्यालय मेरठ से सहायक गायत्री व अधीक्षण अभियंता यूके सिंह की मौजूदगी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिजली की बिलिंग, पैसा कलेक्शन व मीटर रीडिंग के लिए प्रशिक्षण दिया गया। एमडी कार्यालय मेरठ से सहायक गायत्री व फ्लो एंड ग्रिड बिलिंग एजेंसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मदन मोहन गांधी ने महिलाओं को बिल बनाने की जानकारी दी। साथ ही मीटर की रीडिंग लेने की बारीकियों से अवगत कराया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मीटर रीडिंग लेने पर साढ़े पांच रुपये प्रति मीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा दो हजार रुपये के तक के प्रत्येक बिल को जमा करवाने पर 20 रुपये मिलेंगे।
अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए, इस कड़ी में समूह की महिलाओं को बिजली विभाग से जोड़ा गया है, जो कि बिजली का बिल और मीटर रीडिंग का काम करेंगी, इसके लिए उन्हें कमीशन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता गढ़ केपी पूरी, एसडीओ प्रभव हरित गौड़, सुपरवाइजर हरपाल सिंह, दीपांशु व मारूफ मौजूद रहे।