{"_id":"6025744e8ebc3ee97e292c9d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd213576912","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों के लिए खुला लोहिया पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों के लिए खुला लोहिया पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों के लिए खुला लोहिया पार्क
हापुड़। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले कई माह से बंद लोहिया पार्क बृहस्पतिवार को खोल दिया गया। लोगों को स्क्रीनिंग और निर्धारित पांच रुपये शुल्क के बाद ही पार्क में प्रवेश दिया गया। पार्क खुलने के बाद पहले दिन लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पार्क का उद्घाटन करते हुए प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान लोगों ने काफी परेशानियों को झेला है। लेकिन हमने इसके खिलाफ एकजुटता से पूरी दृढ़ता के साथ लड़ाई लड़ी और लगभग जीत हासिल कर ली है। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मार्च में लोहिया पार्क बंद कर दिया गया था। पार्क बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पार्क में प्रवेश के लिए जहां मास्क अनिवार्य किया गया। वहीं पार्क में आने वाले लोगों से पांच रुपये प्रति व्यक्ति किराया वसूला जाएगा। सीनियर सिटीजन, दिव्यांग और बच्चों से शुल्क नहीं वसूला गया। गेट पर ही हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे थे। पार्क में ओपन जिम, सेल्फी कार्नर, रेड रोज गैलरी आदि पूरी तरह से तैयार है। पहले दिन पार्क में आने वालों में खासा उत्साह दिया। उद्घाटन के अवसर पर प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार, ओएसडी दिनेश सिंह, अधिशासी अभियंता निरंकार सिंह तोमर, पीके शर्मा, अंगद सिंह, दीप शेखर, सागर, पीयूष जैन उपस्थित थे।