{"_id":"602030218ebc3e4b35385e5c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2133348172","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी कर कटान करने वाले तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरी कर कटान करने वाले तीन दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोरी कर कटान करने वाले तीन दबोचे
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात वाहन चोरी कर कटान करने वाले एक कबाड़ी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, दो स्कूटी, 11 हजार की नकदी व काफी मात्रा में वाहनों के कटे हुए पुर्जे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शनिवार रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य बाइकों पर सवार होकर मोदीनगर रोड की ओर से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मेरठ रोड रेलवे फाटक के पास बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को बाइकों पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। रोकने पर संदिग्ध व्यक्ति बाइक मौके पर छोड़कर फरार होने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेेने पर 11 हजार की नकदी व तीन चाकू बरामद हुए। इनकी पहचान थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात निवासी साबिर व समीर के रूप में हुई। पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि वे चोरी की बाइकों को लेकर कोटला सादात निवासी रिजवान के गोदाम पर लेकर जा रहे थे। जहां इन बाइकों को काट दिया जाता है। इसके बाद पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर रिजवान को भी दबोच लिया। गोदाम से चोरी की गई दो स्कूटी व काफी मात्रा में वाहनों के कटे हुए पुर्जे बरामद हुए।