फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रोडवेज बस अड्डे पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : HAPUR
निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। रोडवेज के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर, सरकार से निजीकरण के प्रक्रिया को वापस लेने की मांग उठाई। राहत नहीं मिलने पर आंदोलन को और बड़ा करने की चेतावनी दी है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री हैदर अली ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी कड़ी मेहनत कर बस सेवाओं को संचालन करते हैं। लेकिन सरकार ने कुछ राष्ट्रीय राजमार्गों को प्राइवेट बसों के लिए सौंप दिया है। ऐसे में यहां यात्रियों का शोषण हो रहा है, सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है। रोडवेज कर्मचारी इन मांगों के निस्तारण को लेकर बीते कई सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन सरकार रोडवेज कर्मियों के हित के प्रति सजग नहीं है। संविदा कर्मियों का शोषण चर्म पर है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को बस अड्डा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही रोडवेज का निजीकरण न करने की भी मांग उठाई। इस मौके पर केशव सिंह, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र, निमेष, रविकांत, मोहम्मद फैज, लाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगपाल, नरेंद्र सिंह, सुधीर त्यागी, प्रताप सिंह, अमित चौधरी, अमित यादव, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed