फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धोखे से हड़पी कार, जान से मारने की दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धोखे से हड़पी कार, जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी व्यक्ति ने दो लोगों पर उसकी कार हड़पने का आरोप लगाया है। कार वापस मांगने पर उसे हत्या की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव लुखराड़ा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव त्यौड़ी निवासी रियाजुल व जनपद बुलंदशहर के थाना व कस्बा बीबीनगर निवासी अजय चौहान उसकी कार मांगकर ले गए थे। काफी समय बाद भी कार वापस नहीं की। दोनों ने धोखाधड़ी कर उसकी कार को हड़प लिया। कार मांगने पर उसे हत्या की धमकी दी गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed