{"_id":"601995508ebc3e30c87b7777","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2130550143","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति से 3.90 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति से 3.90 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति से 3.90 लाख रुपये हड़पे
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी एक व्यक्ति ने 3.90 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला गणेशपुरा निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि गांव चमरी निवासी मुन्नी देवी, मोहल्ला जसरूपनगर निवासी मनिंद्र, बैनामा लेखक शिवकुमार त्यागी व जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के नंगला चिती निवासी सीमा देवी से उसकी जान पहचान थी। कुछ दिन पहले इन लोगों ने उससे एक मामले में 3.90 लाख रुपये हड़प लिए। काफी समय तक ये लोग रुपये लौटाने के नाम पर पीड़ित को टरकाते रहे। बाद में हत्या की धमकी देकर रुपये देने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।