{"_id":"60184a3a8ebc3e33617d9c57","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2129952136","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार लक्ष्य से 15 गुना अधिक हुई धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार लक्ष्य से 15 गुना अधिक हुई धान की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार लक्ष्य से 15 गुना अधिक हुई धान की खरीद
हापुड़। इस बार जिले में धान खरीद ने खरीद लक्ष्य से 15 गुना अधिक खरीद की है। जिले के 171 किसानों ने क्रय केंद्रों पर 734 मीट्रिक टन धान बेचा। अधिकारियों द्वारा धान खरीद का सत्यापन शुरू कर दिया है।
जिले को 50 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। एक अक्तूबर 2020 से जनपद में धान खरीद शुरू हुई थी। खरीद संपन्न कराने के लिए तीन क्रय केंद्र बनाए गए थे, लेकिन पंजीकरण न होने के नाम पर उन्हें केंद्रों से टरकाया जाने लगा था। किसान मजबूरन क्रय केंद्रों के बजाय आढ़ती और राइस मिल मालिकों को कम दाम में धान बेचने को मजबूर हो गए थे। खरीद पारदर्शिता से संपन्न कराने को अधिकारियों की क्रय केंद्रों पर ड्यूटी तय कर दी गई थी। लेकिन धान की खरीद नहीं हुई। शासन की सख्ती के बावजूद खरीद धीमी गति से शुरू हुई। जिसके बाद जिले के 171 किसानों से 734.200 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जनपद में लक्ष्य से करीब 15 गुना अधिक धान खरीद हो चुकी है। सभी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। अब धान खरीद का सत्यापन कार्य शुरू होगा।