{"_id":"600c58be8ebc3e2e3d59f9e9","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd212490369","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार कर अनशन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार कर अनशन की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार कर अनशन की दी चेतावनी
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में कोरोना से बचाव के पर्याप्त उपाय नहीं होने के विरोध में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व भौतिक विज्ञान के एचओडी डा. पंकज पाठक ने परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार कर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
शिक्षकों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी बेहद खतरनाक है। कॉलेज में 25 जनवरी से बैक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। लेकिन कॉलेज में इस महामारी से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। छात्रों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है, साथ ही शिक्षकों के जीवन पर भी यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज में यदि सैनिटाइजेशन आदि के लिए टनल नहीं लगवाया गया तो वह परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार कर, कॉलेज में अनशन पर बैठेंगे। साथ ही अपने संगठन के माध्यम से यह मांग शासन तक पहुंचाने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि बहुत से शिक्षक पहले ही किन्हीं बीमारियों से परेशान हैं, ऐसे में यदि उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया तो उनकी जान मुश्किल में पड़ सकती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।