{"_id":"5fef6adf8ebc3e3eb7609355","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd211258559","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने महिला पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने महिला पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों ने महिला पर किया चाकू से हमला
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने ससुरालियों पर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने व ससुर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद से उसके ससुरालिए दहेज की मांग कर रहे हैं। कई बार उससे मारपीट की गई। ससुरालिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहे है। इसका विरोध करने पर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया। किसी तरह ससुरालियों से अपनी जान बचाई। आरोप लगाया कि ससुर भी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इस मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति और ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उचित कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।