{"_id":"5fc7dbe58ebc3eefb908b9f7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2095725171","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियों के बाद खुले बैंकों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियों के बाद खुले बैंकों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टियों के बाद खुले बैंकों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
हापुड़। छुट्टियों के बाद बुधवार को खुले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्यवस्था बनाने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बैंक के बाहर ग्राहकों की कतारें लगानी पड़ी।
जिले में शनिवार, रविवार और सोमवार को बैंक बंद थे। मंगलवार को एमएलसी चुनाव के चलते ग्राहक कम ही संख्या में बैंक पहुंचे। ऐसे में बुधवार को सुबह से ही बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। जैसे ही बैंक खुले पहले नंबर की चाह में धक्का मुक्की होने लगी। ऐसे में संक्रमण के खतरे के चलते बैंक अधिकारियों को बैंक के बाहर ही ग्राहकों की कतारें लगवानी पड़ी। व्यवस्था बनाने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा, ग्राहकों का कार्य किया गया।
एलडीएम आशुतोष पांडेय का कहना है कि कोरोना काल में हमें खुद ही सावधानी बरतनी चाहिए। बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है, साथ ही ग्राहकों से मास्क पहनकर आने की अपील की जा रही है।