फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ट्रैक्टर व जेसीबी मशीनों के 30 सितंबर तक ही होंगे पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ट्रैक्टर व जेसीबी मशीनों के 30 सितंबर तक होंगे पंजीकरण
विज्ञापन

हापुड़। केंद्र सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जारी आदेशों के बाद अब बीएस-3 ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन के पंजीकरण 30 सितंबर तक हो सकेंगे। इसके बाद केवल बीएस-4 वाहनों के ही पंजीकरण किए जाएंगे।
एआरटीओ प्रशासन राजेश श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में ट्रैक्टर बेचने की नौ एजेंसी हैं। जबकि, जेसीबी मशीन (कंस्ट्रक्शन एक्यूपमेंट) बेचने की कोई कंपनी पंजीकृत नहीं है। केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी किए हैं। जिसके बाद बीते 25 अगस्त से नए जेसीबी मशीन (कंस्ट्रक्शन एक्यूपमेंट) और कृषि ट्रैक्टरों, क्रेन (बीएस-4) की बिक्री शुरू हो गई है। आगामी एक अक्तूबर से बीएस-3 के स्थान पर बीएस-4 वाहन प्रभावी हो जाएंगे। इसलिए जिन लोगों ने कंस्ट्रक्शन एक्यूपमेंट (जेसीबी मशीन) एवं कृषि ट्रैक्टरों (बीएस-3) का अभी तक स्थायी पंजीकरण नहीं कराया है। वे तीस सितंबर तक अपने वाहनों का पंजीकरण अवश्य करा लें।
विज्ञापन

एक अक्तूबर के बाद मात्र बीएस-4 वाहनों के पंजीयन ही किए जाएंगे। इसके बाद कोई स्थायी और अस्थायी पंजीयन नहीं किया जाएगा। ऐसे में संबंधित वाहन चालक नियमों की अनदेखी न करें और नियमानुसार समय से पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed