फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ऑक्सीजन सिलेंडर वितरकों के यहां अधिकारियों के छापे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टीम के साथ दुकान पर ऑक्सीजन सिलेंडरों का स्टॉक चैक एस डीएम - फोटो : HAPUR
ऑक्सीजन सिलेंडर वितरकों के यहां छापे, मिली खामियां
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संकट के बीच देश भर में चल रही ऑक्सीजन की किल्लत और कालाबाजारी को देखते हुए रविवार को सदर एसडीएम के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक और संबंधित विभागों की टीमों ने ऑक्सीजन सिलेंडर वितरकों के दो ठिकानों पर छापे मारे गए। यहां ऑक्सीजन के स्टॉक और रिकार्ड आदि के अलावा बिक्री मूल्य आदि की भी जानकारी की गई। एक वितरक के यहां अनियमितताएं मिली हैं। जिसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन की किल्लत सामने आ रही है। हालांकि ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर अभी तक कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। लेकिन अधिकारियों को इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। जिसे लेकर रविवार को एसडीएम सदर सत्यप्रकाश के नेतृत्व में टीमों द्वारा दो स्थानों पर छापा मारा गया। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि टीम द्वारा दिल्ली रोड पर अनिल गैस के यहां पहुंची। यह इंडस्ट्रीयल क्षेत्रों में ऑक्सीजन सप्लाई करता है। यहां भी अनियमितताएं पाई गईं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए चेतावनी दी गई। इसके अलावा टीम ने मैसर्स जिंदल एंड के मिकल के ठिकाने पर भी छापा मारा। यहां टीम को भारी अनियमितता मिली। अभिलेख पूरे नहीं थे। ऑक्सीजन कहां सप्लाई की गई, इसकी भी कोई जानकारी नहीं थी। यहां से अस्पतालों और मेडिकल क्षेत्रों को सप्लाई होती है। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि इसके लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए मेरठ में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। कार्रवाई के लिए इसे नोटिस भी जारी किया जाएगा। टीम में न्यायिक तहसीलदार गजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी जगन्नाथ राणा व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

----
नितिन दीक्षित 20एचपीआर 23
फोटो संख्या - 20,21
ऑक्सीजन सिलेंडर वितरकों के यहां अधिकारियों के छापे
-रिकार्ड में मिली खामियां, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। कोरोना संकट के बीच देश भर में चल रही ऑक्सीजन की किल्लत और कालाबाजारी को देखते हुए रविवार को सदर एसडीएम के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक और संबंधित विभागों की टीमों ने ऑक्सीजन सिलेंडर वितरकों के दो ठिकानों पर छापेमारी की। यहां ऑक्सीजन स्टॉक और रिकार्ड आदि के साथ बिक्री मूल्य आदि की भी जानकारी की गई। एक स्थान पर भारी अनियमितताएं मिली हैं, उसका लाइसेंस निरस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन की किल्लत सामने आ रही है। हालांकि ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर अभी तक कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। लेकिन अधिकारियों को इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। जिसे लेकर रविवार को एसडीएम सदर सत्यप्रकाश के नेतृत्व में टीमों द्वारा दो स्थानों पर छापा मारा गया। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि टीम द्वारा दिल्ली रोड पर अनिल गैस के यहां पहुंची। यह इंडस्ट्रीयल क्षेत्रों में ऑक्सीजन सप्लाई करता है। यहां भी अनियमितताएं पायी गईं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए चेतावनी दी गई। इसके अलावा टीम ने मैसर्स जिंदल एंड कैमिकल के ठिकाने पर भी छापा मारा। यहां टीम को भारी अनियमितता मिली। अभिलेख पूरे नहीं थे। किसको ऑक्सीजन सप्लाई की गई, इसकी भी कोई जानकारी नहीं थी। यहां से अस्पतालों और मेडिकल क्षेत्रों को सप्लाई होती है। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि इसके लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए मेरठ में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। कार्रवाई के लिए इसे नोटिस भी जारी किया जाएगा। टीम में न्यायिक तहसीलदार गजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी जगन्नाथ राणा व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed