{"_id":"5f22f3898ebc3e639316064c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd202861949","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति के चुनाव अनिश्चिकाल के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति के चुनाव अनिश्चिकाल के लिए स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समिति के चुनाव स्थगित
हापुड़। गन्ना समिति चुनाव की तैयारी में जुटे प्रत्याशियों को झटका देने वाली खबर है। कोरोना महामारी के चलते चुनाव कार्यक्रम को अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले चुनाव चार अगस्त से शुरू होने थे, इसका कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया था। इस घोषणा से संभावित प्रत्याशियों में मायूसी छा गई है।
जिले में गन्ना समिति का चुनाव प्रतिष्ठा का चुनाव माना जाता है। पूरे जिले में तीन समितियां हैं, इसमें हापुड़, सिंभावली और धौलाना शामिल हैं। हजारों किसान इन समितियों के सदस्य हैं। ऐसे में निर्वाचन को लेकर चुनाव का कार्यक्रम चार अगस्त से घोषित किया गया था।
अपने अपने क्षेत्रों में प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते अभी चुनाव करा पाना संभव नहीं है। स्थानीय गन्ना विभाग ने इस संबंध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। जिसके बाद शासन ने अब चुनाव को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करा दिया गया है। इसकी सूचना विभाग के साथ साथ समितियों से लोगों तक पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
ऐसे में चुनाव की तैयारी में जुटे प्रत्याशियों को कड़ा झटका लगा है। क्योंकि यह आदेश तब आया है जब चार अगस्त को अंतिम सूची का प्रकाशन होने का कार्यक्रम घोषित हो चुका था। कुल मिलाकर अब चुनाव को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते चुनाव कार्यक्रम को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आगे जो आदेश आएंगे उनका पालन कराया जाएगा।