फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में पांच और कोरोना मरीजों की पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दो मेडिकल स्टोर संचालक सहित पांच कोरोना मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। जनपद के पांच और मरीजों में मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज की पुष्टि निजी लैब में हुई है। वहीं इनमें दो मरीज गढ़ क्षेत्र से मेडिकल स्टोर संचालक हैं। जबकि 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। सभी मरीजों को होम क्वारंटाइन करा दिया गया है। जनपद के अभी तक 639 मरीजों में कोरोना हो चुकी है। इनमें से 417 मरीज स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सरकारी लैब से 407 मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से चार मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक मरीज पिलखुवा के मोहल्ला खटीकान, एक मरीज टिकरी, दो मरीज गढ़मुक्तेश्वर के निवासी हैं। गढ़ में मिले दोनों मरीज मेडिकल स्टोर संचालक हैं। वहीं एक मरीज की जांच रिपोर्ट निजी लैब से प्राप्त हुई। इस जांच रिपोर्ट में गांव छतनौरा निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं 24 और मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद मरीजों को स्वस्थ घोषित कर घर भेज दिया है। फिलहाल सभी को होम क्वारंटाइन कराया गया है। चिकित्सक लगातार सभी के स्वास्थ्य पर नजर बनाकर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि पांच और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज की पुष्टि निजी लैब द्वारा हुई है। 24 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 639 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 417 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 210 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। 12 मरीजों की अभी तक कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed