फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

होली की छुट्टी से पहले ही जवाब दे गए एटीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
होली की छुट्टी से पहले ही जवाब दे गए एटीएम
विज्ञापन

हापुड़। होली के मद्देनजर अब जिले में बैंक तीन दिन तक बंद रहेंगे। लेकिन छुट्टियों से पहले ही एटीएम सेवा शनिवार को जवाब दे गई। शाम तक कई एटीएम खाली हो गए। वहीं कई के शटर बंद हो गए। लोग कैश निकालने के लिए एक से दूसरे एटीएम के चक्कर काटते नजर आए।
जिले में एटीएम की संख्या करीब 120 से अधिक है। नोटबंदी के बाद से एअीएम सेवा बदहाल चल रही है। आलम यह है कि जब बैंक खुलते हैं तब तक कुछ एटीएम पैसा उगलते हैं। लेकिन अवकाश के दिनों में यह शोपीस बन जाते हैं। शनिवार को जैसे ही बैंक बंद हुए, उसके बाद से एटीएम सेवा बदहाल होती गई। इस दौरान अमर उजाला की टीम ने शहर के एटीएम का हाल जाना तो कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई -
विज्ञापन

सीन एक, सिंडिकेट बैंक का एटीएम
- फ्रीगंज रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के एटीएम का शटर बंद था। लोगों ने बताया कि यह एटीएम अधिकांश समय बंद ही रहता है। ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन दो, कॉरपोरेशन बैंक एटीएम
- कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम का शटर भी बंद रहा। लोग यहां पैसों के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन शटर बंद देख उन्हें मायूस होना पड़ा।
सीन तीन, एटीएम का शटर बंद
यूको और बंधन बैंक का शटर भी बंद रहा। ऐसे में लोगों को यहां एटीएम सेवा का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना था कि अवकाश के दिनों में वह पाई पाई के लिए तरस जाते हैं।

एलडीएम आशुुतोष पांडेय का कहना है कि एटीएम सेवा को दुरुस्त रखने के संबंध में बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसकी जांच कराकर, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed