फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पूरा बिल जमा होने के बावजूद बनाया 18 हजार का बकायेदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बिल जमा करने पर भेजा 18 हजार का नोटिस
विज्ञापन

हापुड़। बिजली निगम के अधिकारी राजस्व वसूली को लेकर इतने बौखला गए हैं कि बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बिल जमा करने की रसीदें दिखाने के बाद भी उन्हें चक्कर लगवाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़ित ने डीएम से शिकायत की बात कही है।
स्वर्गआश्रम रोड निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह अपना बिल समय से ऑनलाइन जमा कर देते हैं। करंट का स्टेटस निकलवाकर देखा जाए तो उनका पैसा एडवांस में भी जमा मिलेगा। लेकिन बिजली निगम की ओर से उन्हें करीब 18 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया है। इस बिल को संशोधित कराने में उनके पसीने छूट गए हैं।
विज्ञापन

क्योंकि कोई अभी अधिकारी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जबकि वह बिल जमा करने का साक्ष्य साथ लेकर घूमते रहे। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिजली निगम में इन दिनों उपभोक्ताओं का किस हद तक शोषण किया जा रहा है। पीड़ित ने अब इस मामले में डीएम से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि इस तरह बिल जारी करना गलत है। वह इस मामले की जानकारी कर, उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed