{"_id":"5e4447d18ebc3ee5a05cc113","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1940302113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की साइड लगने पर जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की साइड लगने पर जमकर हुई मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की साइड लगने पर जमकर हुई मारपीट
हापुड़। कस्बा बाबूगढ़ में चढ़त के दौरान कार की साइड लगने पर एकत्र हुए लोगों ने कार सवारों के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ करते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार सिंभावली के गांव बंगोली निवासी सुरेंद्र सिंह सोमवार देर रात वह अपने कुछ साथियों के साथ बाबूगढ़ आया था। बाबा फार्म हाउस के पास उसकी कार बारात में शामिल कुछ लोगों के साथ छू गयी। इसी बात को लेकर बारात और कुछ स्थानीय लोग एकत्र हो गए। इन लोगों ने उनके व साथियों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में सुरेंद्र घायल हो गया। जबकि आरोपियों ने उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने अक्ष पुत्र गोविंद निवासी अहमदपुर थाना परिस्थितगढ़ व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।