{"_id":"5e42f0c68ebc3ee61771601b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1939776127","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर थ्रीव्हीलर सवार युवती ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर थ्रीव्हीलर सवार युवती ने काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ पर ऑटो सवार युवती ने काटा हंगामा
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड फ्लाईओवर पर ऑटो सवार युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने हंगामा करते हुए ऑटो रुकवा लिया। इसके बाद एकत्र हुए लोगों ने आरोपी युवक की धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। हालांकि युवती ने तहरीर नहीं दी है।
मंगलवार दोपहर एक युवती गढ़ रोड पर ऑटो में सवार होकर अपने घर जा थी। युवती ने ऑटो में सवार एक युवक द्वारा हाथ लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। युवती ने ऑटो रुकवाकर सड़क किनारे जमकर हंगामा किया। जिससे मौके पर लोग जमा हो गए। मामले की जानकारी पर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई तथा युवक को थाने ले आयी। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक राजेश भारती ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।