फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बाबूगढ़ पुलिस ने किया अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित तीन पकड़े
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस व एसओजी टीम द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से चोरी की 10 कार, पांच बाइक, अवैध असलाह बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि रविवार रात बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर व एसओजी द्वितीय टीम के प्रभारी नीरज कुमार मुदाफरा चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि किठोर मार्ग की ओर से एक लाल रंग की कार में सवार होकर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हापुड़ की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने गांव मुदाफरा के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। लेकिन कार के पास जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना जनपद मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के एक मीनार मस्जिद समर गार्डन निवासी आरिफ, जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के रावली रोड छोटा बिजलीघर धोबी घाट निवासी फिरोज व कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला पीरबहाउद्दीन निवासी साहिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान बदमाशों से दो तमंचे, दो कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने गांव सरावनी भट्टे के पास एक सुनसान स्थान से चोरी की 10 कार, पांच बाइक बरामद की। पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ विभिन्न जनपदों के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed