{"_id":"5e419b0a8ebc3ee5fb3e6b3f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1938921187","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बिल जमा न करने पर 60 उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बिल जमा न करने पर 60 उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत बिल जमा न करने पर 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
हापुड़। राजस्व वसूली के लिए सोमवार को पावर कॉरपोरेशन की टीम ने अभियान चलाकर बिल जमा न करने वाले शहरी क्षेत्र के 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इससे उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मच गई। काफी समय से इन उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नहीं किया जा रहा था। निगम के अधिकारी कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों पर भी नजर रख रहे हैं।
पावर कॉरपोरेशन के लिए राजस्व वसूली करो या मरो का सवाल बन गया है। शासन द्वारा प्रतिदिन वसूली की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को प्रतिदिन वसूली का लक्ष्य दिया गया है। जिसके अनुसार उन्हें अभियान चलाकर वसूली करनी है। इस संबंध में शासन से पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को कड़े निर्देश मिले हैं। जिसके बाद से बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला दिया गया है। सोमवार को शहरी क्षेत्र के इलाकों में संबंधित अवर अभियंताओं ने एसडीओ के नेतृत्व में बड़ा अभियान चलाया।
इसमें 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर, उनके कनेक्शन काटे गए। मौके पर पैसा जमा करने वाले उपभोक्ताओं को रियायत दे दी गई। अफसरों की कार्रवाई उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
एसडीओ प्रथम राहुल गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ता जल्द अपनी बकायेदारी जमा कर दें, ताकि उन्हें बाद में परेशान न होना पड़ा। सोमवार को 60 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। कटिया डालकर बिजली की चोरी करने वालों को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है।