फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डाक विभाग के चेकों पर बैंक लगा रहे आपत्ति,ग्राहक परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डाक विभाग के चेकों पर बैंक लगा रहे आपत्ति, ग्राहक परेशान
विज्ञापन

हापुड़। डाक विभाग में विभिन्न योजनाओं का पैसा जमा करने वाले ग्राहकों को भुगतान के लिए दूसरे जिलों की बैंक शाखाओं में चेक लगाना भारी पड़ रहा है। बिना वजह कुछ बैंक चेक पर आपत्ति लगाकर, उन्हें वापस कर रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है।
जिले के डाकघरों से लाखों ग्राहक जुड़े हैं, जो अनेकों बचत योजनाओं में अपना पैसा जमा करते हैं। भुगतान के दौरान डाक विभाग ग्राहकों को चेक मुहैया कराते हैं। हापुड़ के बैंकों में उक्त चेकों का आसानी से भुगतान हो जाता है। लेकिन जिले से बाहर के कुछ बैंक जान बूझकर आपत्ति लगा देते हैं।
विज्ञापन

डाक विभाग के खाते में पूरा पैसा होने के बावजूद पर्याप्त पैसा न होने संबंधी कारण लिख दिए जाते हैं। ऐसे में ग्राहक डाक विभाग में आकर हंगामा करते हैं। इस समस्या को देखते हुए अब बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर में नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। इसमें स्पष्ट लिखा है कि विभाग से भुगतान के लिए चेक प्राप्त करने वाले ग्राहक हापुड़ के बैंकों से ही भुगतान प्राप्त करें, ताकि उन्हें परेशानी नहीं हो सके। बता दें कि हर महीने करीब तीन से चार फीसदी चेकों पर इसी तरह आपत्तियां लगा दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमास्टर अरूण मोहन का कहना है कि डाक विभाग समय से भुगतान के लिए चेक देता है। कुछ बैंकों में यह समस्या आ रही है। प्रयास यही है कि ग्राहक परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed