फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का मुआवजा न मिलने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फसलों के मुआवजे को भाकियू ने किया तहसीलदार का घेराव
विज्ञापन

हापुड़। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा न मिलने पर सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार का घेराव किया। इस दौरान गन्ना भुगतान का भी मुद्दा उठाया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा वहीं जल्द राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
भाकियू की मासिक पंचायत सोमवार को हुई जिसमें ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का किसानों को मुआवजा न मिलना, गन्ना भुगतान की समस्या का मुद्दा गरमाया। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि ओलावृष्टि से दर्जनों गांवों में फसलों को भारी नुकसान हुआ था। लेकिन लेखपालों ने फर्जी रिपोर्ट बनाकर, बहुत से प्रभावित किसानों को मुआवजा की सूची से ही बाहर कर दिया। इसके अलावा किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। गन्ना विभाग और मिल अधिकारी सांठगांठ कर किसानों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से किसानों को फर्जी बकायेदारी के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं, तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मासिक पंचायत के बाद तहसीलदार का घेराव किया। जोरदार हंगामा कर, इस तरह की शिकायतों का निस्तारण कराने की आवाज उठाई। जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

प्रदर्शन करने वालों में राजीव त्यागी, नीरज सिंह, अजयवीर मुखिया, विनोद त्यागी, श्याम सुंदर त्यागी, बिल्लू त्यागी, अमरपाल सिंह, प्रमोद तेवतिया, जितेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, अनिल चौधरी, नत्थी सिंह, टीटू त्यागी, हरिराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed