फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोहरे की सफेद चादर में लिपटा हापुड़ शहर, सड़कों पर रेंगे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोहरे की सफेद चादर में लिपटा शहर, सड़कों पर रेंगे वाहन
विज्ञापन

हापुड़। पिछले कई दिन से सामान्य रहा मौसम रविवार को करवट बदल गया। घने कोहरे की सफेद चादर में सुबह 10 बजे तक शहर ढका रहा। हालांकि इसके बाद चटक धूप से धुंध कम हो गई, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। कोहरे के कारण हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई, एक्यूआई 154 दर्ज किया गया। यह मौसम सांस रोगियों के लिए खतरनाक बताया जा रहा है।
दिसंबर के अंत में जहां कंपकंपाती सर्दी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। जनवरी में सर्दी का वह असर अब देखने को नहीं मिल रहा है। साफ आसमान और चटक धूप ने सर्दी के प्रकोप को काफी हद तक कम कर दिया है। लेकिन रविवार सुबह अचानक घना कोहरा आने से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि तड़के तीन बजे से सुबह 10 बजे तक पूरा शहर सफेद कोहरे की चादर से ढका रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हादसे से बचने के लिए वाहन एक के पीछे एक होकर छीमी गति से चल रहे थे। उधर, कोहरे के कारण हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई। जिसके चलते शहर में एक्यूआई 154 दर्ज किया गया। बहरहाल, कोहरे के बाद चटक धूप ने सर्दी का असर काफी हद तक कम कर दिया। रविवार को लोगों ने जमकर धूप का लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सांस रोगियों के लिए खतरनाक है कोहरा-
सांस रोगियों के लिए कोहरा भरा मौसम काफी हानिकारक है। ऐेसे मरीज कोहरा छाने पर घरों के अंदर ही रहें तो ज्यादा बेहतर है। चिकित्सकों का कहना है कि श्वांस संबंधी रोगी मौसम साफ होने पर ही घरों से बाहर निकलें। नियमित दवा लें, समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed