Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आढ़तियों की अचानक हड़ताल से सैकड़ों किसान परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में धान मंडी में हड़ताल
विज्ञापन

हापुड़। मंडियों में ऑनलाइन ट्रेडिंग के आदेश से नाराज आढ़तियों ने धान मंडी में हड़ताल की घोषणा कर दी। मंगलवार को अचानक धान मंडी में हड़ताल से धान बिक्री के लिए आए किसानों को मायूस ही लौटना पड़ा। बहुत से किसानों की धान ट्रॉली से उतार ली भी गई थी, लेकिन उसकी भी खरीद नहीं की जा सकी। इसका किसानों ने विरोध भी किया।
इन दिनों धान की आवक मंडी में तेज हो गई है। मंगलवार को भी सुबह से ही किसान अपनी धान बिक्री करने के लिए मंडी पहुंच गए। आढ़तियों ने अपनी फर्मों पर काम काज शुरू कर दिया। इसी बीच प्रदेश की अन्य मंडियों से हड़ताल की सूचना मिली। जिसके बाद हापुड़ मंडी के आढ़तियों ने भी हड़ताल कर दी।
विज्ञापन

इस सूचना के आने तक धान के रेट भी नहीं खुल सके थे। ऐसे में जिन किसानों की धान ट्रॉली से उतार ली गई थी। उसकी भी खरीद नहीं हो सकी। किसानों को वापस जाने की बात कही गई। दूर दराज से पहुंचे किसानों में आढ़तियों द्वारा अचानक हड़ताल किए जाने से रोष फैल गया। किसानों ने मंडी में हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों ने बताया कि जैसे जैसे सीजन नजदीक आता है सरकार की नीतियों के कारण सभी आढ़तियों मे बेचैनी व अपने व्यापार के प्रति असुरक्षा की भावना बढ़ती जाती है और यह सिलसिला पिछले 4 वर्षों से ऐसे ही चलता आ रहा है।
केंद्र सरकार ने देश की सभी मंडियों में तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के आदेश दिए हैं। जो ग्रामीण स्तर की मंडियों में कतई संभव नहीं है। आढ़तियों ने बताया कि मंडी में भी करीब 90 प्रतिशत लोगों को यह न तो कंप्यूटर है और न ही उन्हें इसे चलाने का ज्ञान है। वहीं क्षेत्र का किसान भी अपने माल के भुगतान को खाते में लेने को तैयार नहीं है। ज्यादातर किसान अभी भी अपने माल का नगद भुगतान चाहते हैं। इसी ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के आदेश का आढ़ती विरोध कर रहे हैं। वहीं सरकार द्वारा खरीदी गई गेहूं की देरी से भुगतान पर मुख्यमंत्री व सरकार के उच्च अधिकारियों ने आढ़तियों को ब्याज देने का वायदा किया था। लेकिन बार बार डिमांड के बावजूद अभी तक ब्याज नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं मंडी के अधिकारी अपने कार्य को आढ़तियों पर थोप रहे हैं। फार्म 6आर और 9आर को आढ़तियों से ऑनलाइन भरवाने का दबाव बनाया जा रहा है।

इस समस्या पर किसान मंडी सचिव कार्यालय पहुंचे। जहां सचिव सुशील कुमार ने किसानों और आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। किसानों को मायूस होकर अपनी धान लेकर वापस लौटना पड़ा। आढ़ती राजीव गर्ग व राजेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह अचानक हड़ताल की सूचना मिली थी, जिसके बाद अपने यहां भी हड़ताल कर दी गई। अगले आदेश तक हड़ताल जारी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed