{"_id":"5d87bf268ebc3e93d76c4914","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1849380113","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 सितंबर से सिंभावली गन्ना समिति पर लगेगा सट्टा प्रदर्शन मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 सितंबर से सिंभावली गन्ना समिति पर लगेगा सट्टा प्रदर्शन मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 से सिंभावली गन्ना समिति पर लगेगा सट्टा प्रदर्शन मेला
हापुड़। सहकारी गन्ना समिति सिंभावली में 24 से 28 सितंबर तक गन्ना सट्टा प्रदर्शन/संशोधन मेले का आयोजन किया जाएगा। किसान मेले में पहुंचकर संबंधित आपत्ति को लिखित में दर्ज करा उसमें संशोधन कर सकते हैं।
जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि गन्ना सर्वे व सट्टा प्रदर्शन के दौरान पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि पेराई सत्र के बीच में किसी तरह का संशोधन नहीं किया जाएगा। अंतिम बार संशोधन के लिए 24-28 सितंबर तक गन्ना समिति सिंभावली में सट्टा प्रदर्शन/संशोधन मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सर्वे/सट्टा/सदस्य आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी किसान को सर्वे/सट्टा से संबंधित कोई आपत्ति हो तो लिखित में दर्ज कराकर संशोधन करा लें, बाद में संशोधन संभव नहीं होगा।
जिन किसानों ने घोषणा पत्र जमा नहीं किए हैं वह मेेले में अपना गन्ना पर्यवेक्षक के काउंटर पर जमा कर दें। घोषणा पत्र जमा न होने पर विभागीय नियमानुसार सट्टा संचालित किया जाना संभव नहीं होगा। समिति के सचिव व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने बताया कि समिति का नये सदस्य बनने तथा पात्र कृषकों की उपज बढ़ोत्तरी की रसीद काटने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।