{"_id":"5d87bfe28ebc3e015f566bd6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd184925991","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाना में रजवाहे के पास हुई हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाना में रजवाहे के पास हुई हत्या का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना में रजवाहे के पास हुई हत्या का खुलासा
हापुड़। थाना धौलाना के एनटीपीसी मार्ग स्थित रजवाहे के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मृतक के ममेरे भाई समेत हत्या में शामिल तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आफिस पर आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि 17 सितंबर को धौलाना क्षेत्र एनटीपीसी मार्ग स्थित रजवाहे की पटरी पर एक युवक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त जनपद गौतमबुद्ध नगर थाना जारचा क्षेत्र के गांव ऊंचा अमीरपुर निवासी संजय पुत्र धर्मपाल जाटव के रूप में हुई थी। घटना स्थल के पास मृतक की बाइक और शराब की बोतल पड़ी मिली थीं। इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था।
शनिवार रात थाना धौलाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर हत्याकांड में शामिल मृतक के ममेरे भाई जनपद गौतमबुद्ध नगर थाना बादलपुर के गांव धूम मानिकपुर निवासी श्याम व जारचा क्षेत्र के गांव ऊंचा अमीरपुर निवासी सौरभ और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान श्याम ने पुलिस को बताया कि संपत्ति के लालच में आकर उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर संजय की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।