फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: नानपुर में किसानों ने एडीओ और वीडीओ को बनाया बंधक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नानपुर की पंचायत घर में एडीओ और वीडीओ को बंधक बनाते किसान। - फोटो : GARH
नानपुर में किसानों ने एडीओ और वीडीओ को बनाया बंधक
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नानपुर में निराश्रित पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने से नाराज किसानों ने बुधवार को ब्लॉक के अधिकारियों को पंचायत घर पर बुलाकर बंधक बना लिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा, अधिकारियों के आश्वासन पर किसान शांत हुए।

किसान नेता अनिल मोरल के नेतृत्व में पंचायत घर पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के एडीओ पंचायत आनंद सैनी और ग्राम विकास अधिकारी तरुण कुमार वहां पहुंचे। बैठक में मौजूद किसानों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि, गांव में निराश्रित पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शासन के आदेश पर कई साल पहले गोशाला तो बना दी गई, लेकिन उनका कोई लाभ नहीं हैं। जिसके चलते खुले में पशु घूमते हैं, फसलों को नष्ट करने के साथ साथ लोगों को भी टक्कर मारकर चोट पहुंचा रहे हैं। इसी बीच किसान अधिकारियों की कार्यशैली देख भड़क गए और चार घंटे तक उन्हें उठने नहीं दिया गया। पंचायत घर पर किसान एकत्र हो गए और ब्लॉक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे। अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी, जिसके बाद टीम गठित कर बड़े स्तर पर पशुओं को पकड़वाया जाएगा, ताकि सड़कों और खेतों में घूमने वाले निराश्रित पशुओं से नुकसान न हो। जिसके बाद ग्रामीण अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हो गए। इस मौके पर रविंद्र मोरल, उपदेश गुर्जर, वेदपाल सिंह, समय सिंह, राजपाल सिंह, देवेंद्र, महेश, सुरेश, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed