{"_id":"63459b86062b9921bd46841b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2458810157","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के तमंचे से चली गोली से घायल हुआ था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद के तमंचे से चली गोली से घायल हुआ था युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद के तमंचे से चली गोली से घायल हुआ था युवक
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में 13 सितंबर को एक युवक की जांघ में गोली लग गई थी, जिसमें घायल के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस ने जांच में घायल को ही आरोपी बताते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 13 सितंबर को गांव दौताई निवासी अफसर की जांघ में अज्ञात युवकों द्वारा गोली लगने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी को चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की हालत में सुधार आने पर विवेचक द्वारा गंभीरता से जांच कराई जा रही थी। जब पुलिस मंगलवार को गांव दौताई में गश्त कर रही थी तो ईदगाह दौताई मार्ग पर अफसर दिखाई दिया। पुलिस को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और तलाशी ली, जिसमें अफसर के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 13 सितंबर को वह खेत पर किसी कार्य से जा रहा था, इस दौरान जेब में रखे तमंचे से गोली चल गई, जिससे वह घायल हो गया था। मंगलवार को वह तमंचा और कारतूस को बेचने के लिए जा रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।