फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ड्यूटी पर जा रही महिला स्वास्थ्यकर्मी से छेड़छाड़, विरोध पर हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ड्यूटी पर जा रही महिला स्वास्थ्यकर्मी से छेड़छाड़, विरोध पर हत्या की धमकी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सीएम आरोग्य मेले में ड्यूटी पर जा रही स्वास्थ्यकर्मी से सिंभावली क्षेत्र में कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने सिंभावली थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला स्वास्थ्यकर्मी ने रविवार को सिंभावली थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत है। रविवार को उसकी ड्यूटी सीएम आरोग्य मेले में सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा पीएचसी में लगी थी। रविवार की सुबह वह स्कूटी से हरोड़ा पीएचसी जा रही थी, लेकिन रास्ता भटक कर गांव भरना पहुंच गई। जहां पर रास्ते में उसे कुछ सहकर्मी मिले, जिन्होंने उसे सही रास्ता बताया। जिसके बाद वह हरोड़ा जाने वाले रास्ते पर चल पड़ी। इसी बीच दो बाइकों से पहुंचे चार युवकों ने उसे रोक लिया, जिन्होंने अभद्रता करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने उसे स्कूटी से खेतों में खींचने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने पर राहगीरों को आता देखकर चारों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जिसके बाद उसने 112 पर कॉल कर पुलसि को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छानबीन की, लेकिन आरोपी भाग निकलने में कामयाब हो गए। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बंद थे चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे
पीड़िता का कहना है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चेक पोस्ट स्थित है, जो उस समय बंद थी। स्वास्थ्यकर्मी के अनुसार, जब उसने पुलिसकर्मियों ने चैक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के लिए कहा, तो उन्होंने बताया कि कैमरे बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सिंभावली पुलिस का कहना है कि महिला स्वास्थ्यकर्मी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू कराने के लिए भी उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed