फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रदेश में बने नई सरकार, जो दिल्ली की तर्ज पर करे विकास : संजय सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ नगर में सभा को संबोधित करते आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : GARH
प्रदेश में बने नई सरकार जो दिल्ली की तर्ज पर करे विकास : संजय सिंह
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद और उप्र प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को गढ़ में पार्टी प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र सोलंकी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार ऐसी सरकार बनाएं, जो दिल्ली की तर्ज पर उप्र का विकास कर सके।
मेला रोड पर स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संजय सिंह ने कहा कि उप्र के विधानसभा चुनाव में कई पार्टियां मैदान में हैं, प्रदेश की जनता ने लगभग सभी मुख्य दलों की सरकार को देखा है, लेकिन पिछले 75 सालों में प्रदेश में बनी सरकारों ने जनता को दुख, तकलीफ के अलावा कुछ नहीं दिया। लेकिन दिल्ली में आप की सरकार ने केवल 7 सालों में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की दिल्ली के नागरिकों को दी है।
विज्ञापन

भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, अभी तक उप्र समेत अन्य प्रदेशों में हुए चुनावों में पाकिस्तान का डर दिखाकर जनता को मूर्ख बनाती आ रही है। लेकिन हिंदुस्तान की जनता पाकिस्तान से नहीं डरती। भाजपा जातिवाद की राजनीति कर देश की फिजा में जहर घोल रही है। किसानों की बात करने वाली पार्टी के शासन में किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर एक साल तक आंदोलन करना पड़ा, सैकड़ों किसान शहीद हुए, तब कहीं जाकर गूंगी-बहरी सरकार के कानों तक किसानों की आवाज पहुंच सकी। जिसके बाद तीनों काले कृषि कानून वापस हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि यदि दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य और दिल्ली मॉडल उप्र और गढ़ क्षेत्र के लोगों को दिखाई देता है, तो इस बार प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार को मौका दें। इस मौके पर सोमेंद्र ढाका, अंशुल चौधरी, विवेक सिंह, मुस्लिम कुरैशी, गंगाशरण शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, उदयवीर शर्मा, जसवीर सिंह, टीकाराम, राज महेंद्र, जितेंद्र सोलंकी, अरविंद चौधरी, रिषभ सोलंकी, अनु मलिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed