फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

14 लाख के लिए की थी महिला की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शशि का फाइल फोटो - फोटो : GARH
14 लाख के लिए की थी महिला की हत्या
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नवादा नहर पटरी किनारे 18 जुलाई की रात को लोहे के बक्से में मिले महिला के शव की शिनाख्त होने के साथ ही हत्याकांड का भी खुलासा हो गया। प्लॉट दिलाने के लिए दिए गए 14 लाख रुपये वापस मांगने पर महिला के मित्र ने ही उसकी हत्या की थी। जिसके बाद शव को अपने पति व जीजा की मदद से सिंभावली क्षेत्र में लाकर डाल दिया। बुधवार को सिंभावली पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतका की शिनाख्त की।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव नवादा के निकट नहर पटरी के किनारे 18 जुलाई की रात राहगीरों को एक लोहे का लावारिस बक्सा पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्से को कब्जे में लेकर तलाशी ली, तो उसमें एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के 72 घंटे बाद भी शिनाख्त न हो पाने के चलते मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 28 जुलाई को मृतका के परिजन गौतमबुद्धनगर के थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस के साथ सिंभावली थाने पहुंचे, जहां मृतका की शिनाख्त शशि (28 वर्ष) नोएडा सेक्टर-128, शाहपुर गोवर्धन थाना एक्सप्रेस वे के रूप में हुई।
विज्ञापन

14 लाख रुपये के चक्कर में गंवानी पड़ी जान
एक्सप्रेस-वे के एसआई सर्वेज सिंह ने बताया कि मृतका शशी के पति भूपेंद्र ने 17 जुलाई को पत्नी की गुमशुदगी के संबंध में तहरीर दी थी। एसआई ने बताया कि भूपेंद्र व उसके बच्चों से पूछताछ और वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि 16 जुलाई को शशी अपनी मित्र अंजली उर्फ आरती के साथ उसकी स्कूटी पर बैठ कर कहीं गई थी। उसके एक घंटे बाद अंजली वापस आ गई, लेकिन शशी वापस नहीं लौटी। जिसके बाद पुलिस टीम ने अंजली व उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने शशी की हत्या कर शव सिंभावली क्षेत्र में फेंकने की बात कबूल ली। अंजलि के पति बिजेंद्र ने बताया कि शशी ने उन्हें प्लॉट खरीदने के लिए 14 लाख रुपये दिए थे, लेकिन प्लॉट न मिलने के बाद वह अपनी रकम वापस मांग रही थी, जिसके चलते उन्होंने प्लान बनाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या में अंजलि के साथ उसका पति बिजेंद्र, जीजा दिनेश शामिल थे। वहीं बिजेंद्र के पिता बालकिशन ने जानकारी होने के बाद भी पुलिस को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना एक्सप्रेस-वे एसआई सर्वेज सिंह ने बताया कि हत्या के चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

सिंभावली थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि मृतका की शिनाख्त गौतमबुद्धनगर निवासी शशी के रूप में हो चुकी है। हत्याकांड की जांच नोएडा पुलिस कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed