फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शवों की लगी कतार : ब्रजघाट में श्मशान घाट पर 24 घंटे जल रहीं चिताएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
hapur news
शवों की लगी कतार : ब्रजघाट में श्मशान घाट पर 24 घंटे जल रहीं चिताएं
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट समेत कच्चे घाटों पर दिन-रात जलती चिताएं देखकर लोगों में दहशत बढ़ रही है। ब्रजघाट समेत गंगा के कच्चे घाटों पर 128 दाह संस्कार हुए। इस दौरान शवों का दाह संस्कार करने आए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ने के साथ ही गढ़ नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में गंगा तट पर दाह संस्कार की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ब्रजघाट श्मशान घाट पर रोजाना दाह संस्कार की संख्या बढ़ रही है, जिनमें से अधिकतर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के शव गंगा तट पर पहुंच रहे हैं। ब्रजघाट के श्मशान घाट पर मृतकों के नाम दर्ज करने वाले पालिका कर्मचारी राजीव ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे से रविवार शाम छह बजे तक 105 शवों का दाह संस्कार किया गया। वहीं लठीरा के कच्चे घाट पर व्यवस्था में जुटे समाजसेवी डीपी निषाद ने बताया रविवार को 15 शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वहीं पूठ निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि पुष्पावती पूठ पर 8 शवों का दाह संस्कार किया गया। श्मशान घाट पर अधिक संख्या में दाह संस्कार के चलते स्थान कम पड़ने लगा है, जिसके चलते मुर्दावली में आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लकड़ियों की नहीं है किल्लत
ब्रजघाट में श्मशान घाट के पास स्थित टालों पर लकड़ियों की कालाबाजारी और किल्लत के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिसके चलते एसडीएम विजयवर्धन तोमर और पालिकाध्यक्ष सोना सिंह ने टाल संचालकों को प्रतिदिन सभी टालों को खोलने और पर्याप्त मात्रा में लकड़ी रखने व निर्धारित रेटों पर बेचने की सख्त हिदायत दी थी। ऐसा न करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई थी। श्री गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, पालिका सभासद ओमप्रकाश पहलवान, पूर्व सभासद सतनाम यादव, महेश बंसल ने बताया कि इस समय सभी टालों पर लकड़ी उपलब्ध हैं, वहीं निर्धारित दामों पर बिक्री हो रही है। जिसका मुख्य कारण पालिका द्वारा श्मशान घाट पर पालिकाकर्मियों की ड्यूटी लगाना भी रहा है। जो सभी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed