फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तीन दिन पूर्व श्मशान घाट पर मिला शव विजयपाल का निकला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
hapur news
तीन दिन पूर्व श्मशान घाट पर मिला शव विजयपाल का निकला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। तीन दिन पहले गंगा नगरी में श्मशान घाट के पास मिले वृद्ध के शव की शिनाख्त हो गई है। बुजुर्ग की तलाश के दौरान गढ़ पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।

गंगा नगरी ब्रजघाट में श्मशान घाट के पास 11 अप्रैल को एक वृद्ध का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई थी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शिनाख्त न होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस लगातार शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही थी। ब्रजघाट पुलिस चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोडा निवासी विपिन कुमार और उसके परिजन गढ़ क्षेत्र में पहुंचे। जहां विपिन ने मृतक की शिनाख्त अपने दादा विजयपाल के रूप में की। उसने बताया कि विजयपाल 11 अप्रैल को गांव से पास के कस्बे बुढ़ाना गए थे। जहां से गंगा स्नान करने के लिए ब्रजघाट पहुंच गए। अगले दिन भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचने पर अज्ञात शव की सूचना मिलने पर जानकारी की गई। जहां पुलिस ने फोटो के आधार पर अज्ञात शव की शिनाख्त कर ली। इसके बाद मृतक के परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विजयपाल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed