{"_id":"602030d78ebc3e4c796d95b8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2133349108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में मिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी इमरान ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि शनिवार की रात उसका 26 वर्षीय भाई नाजिम बाइक पर सवार होकर एक अन्य युवक के साथ बक्सर नहर पुल से गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों और परिजनों ने सिंभावली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नाजिम को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में ही नाजिम ने दम तोड़ दिया। पीड़ित ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसओ राहुल चौधरी का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इमरान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। संवाद