फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फार्म हाउस का छज्जा गिरने से घायल हुआ मजदूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फार्म हाउस का छज्जा गिरने से घायल हुआ मजदूर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में पुरानी दिल्ली रोड पर अवैध रुप से बनाए जा रहे फार्म हाउस पर निर्माणकार्य के दौरान छज्जा गिर गया। इस दौरान राजमिस्त्री छज्जे के साथ नीचे जा गिरा। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। एचपीडीए द्वारा नोटिस देने के बाद भी फार्म हाउस में निर्माणकार्य कराया जा रहा था।
गढ़ नगर में पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित एक फार्म हाउस पर पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को गढ़ क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी संजू फार्म हाउस के प्रथम फ्लोर पर बने कमरों की चिनाई के लिए छज्जे पर खड़ा था। इस दौरान छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में छज्जे पर बैठा राज मिस्त्री संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। संजू की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य मजदूरों ने उसे मलबे के नीचे से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने संजू की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन

दो मिस्त्री घायल होने से बचे
- मौके पर संजू समेत सोनू और संजय भी कार्य कर रहे थे, लेकिन छज्जा गिरने से कुछ समय पहले दोनों किसी कार्य से चले गए थे।
बिना अनुमति बनाया गया फार्म हाउस
- फार्म हाउस में करीब 6 कमरे, शौचालय और कार्यालय समेत कई बीघा भूमि है। जिसे शादी पार्टी समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए बनाया हुआ है। लेकिन इस फार्म हाउस का शुभारंभ होने से पहले ही हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि अगर किसी कार्यक्रम के दौरान ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि एचपीडीए द्वारा पिछले वर्ष में गढ़ के कई अवैध निर्माण कार्य पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन सूचना होने के बाद भी एचपीडीए ने उक्त फार्म हाउस पर सील की कार्रवाई नहीं की गई। एचपीडीए के जेई नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि शगुन फार्म हाउस का निर्माण पूरी तरह से अवैध है, जिसकी जानकारी के बाद एचपीडीए द्वारा निर्माण करा रहे लोगों को काम बंद कराने के लिए नोटिस भी भेजा जा चुका था, लेकिन उसके बावजूद भी निर्माण कार्य होना गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि एचपीडीए को पत्र भेजकर अवैध निर्माण कार्य कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध फार्म हाउस के निर्माण को सील कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed