फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

26 को दिल्ली कूच करेगी भाकियू भानु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
hapur news
26 को दिल्ली कूच करेगी भाकियू भानु
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली में गढ़ क्षेत्र से भाकियू भानु पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। इस संबंध में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।
गढ़ क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन में शनिवार को भाकियू भानु की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश महासचिव सरनजीत गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कराए गए तीनों कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने के साथ ही पूंजीपतियों को और भी अधिक मालामाल कर देंगे। जिनके विरोध में किसान संगठन लगातार दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है। कहा कि भाकियू भानु भी किसानों के इस आंदोलन में पूरी तरह साथ है। कहा कि हाईकमान के निर्देश पर 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में गढ़ क्षेत्र भाकियू भानु पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। कहा कि इसके लिए सभी गांवों में जनसंपर्क कर किसानों को जागरूक किया जाएगा। कहा कि 26 जनवरी को सुबह करीब 150 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ दिल्ली कूच किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी कर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम विजयवर्धन तोमर, सीओ पवन कुमार और कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार भी किसानों की बैठक में पहुंचे और उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर विजय प्रधान, कपिल, लोकेश, बबली, रोहित, श्रीपाल फौजी, जयवर्धन, प्रणव सिंह, मनोज फौजी, आदेश गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed