{"_id":"600c58bf8ebc3e31862e233b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2124828128","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशहित के कामों में जुटने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशहित के कामों में जुटने का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशहित के कामों में जुटने का किया आह्वान
गढ़मुक्तेश्वर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें नेताजी की प्रतिमा और चित्रों पर पुष्प अर्पित कर देशहित के कामों में जुटने का आह्वान किया गया।
गढ़ नगर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और गंगा आदर्श तीर्थ पुरोहित समिति द्वारा शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। फेडरेशन के नगराध्यक्ष रमन शर्मा और आदर्श तीर्थ पुरोहित समिति अध्यक्ष राजकुमार लालू ने कहा कि देश की आजादी में सुभाष चंद्र बोस का अहम योगदान है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए देश सेवा के कामों में जुटना चाहिए। वहीं नगर के श्री भागीरथी संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य मोहन लाल शर्मा, विनोद शास्त्री, रमाशंकर तिवारी समेत अन्य लोगों ने नेताजी को याद किया। वहीं सिंभावली क्षेत्र में राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा भी नेताजी को नमन किया गया। वहीं महाराजा फार्म हाउस में कांग्रेस सेवादल और भाकियू के तत्वाधान में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाकियू राष्ट्रीय सचिव चौधरी सतवीर सिंह और सेवादल के प्रदेश महासचिव सरदार राजेंद्र सिंह ने कहा कि नेताजी ने युवाओं के दिलों में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने का जोश भर दिया था। वहीं गांव बड्ढा में युवा मोर्चा मंद्धी परमजीत प्रधान के नेतृत्व में नेताजी को याद किया गया। मौके पर विभिन्न स्थानों पर अंकित भारद्वाज, रचित शर्मा, संजीव शर्मा, देवेंद्र गौतम, मुकेश, भारत शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, नितेश पंडित, सुबोध शर्मा, महेंद्र नारायण, श्याम शर्मा, पवन सरपंच, उमेश सेनरा, डॉ. कुलदीप, डॉ. शेर अली, समय सिंह, हरेंद्र पवार, डॉ. मतलूब, भूपेंद्र, चौधरी मनवीर सिंह, इसरार, वाणी, कनिष्का, कपिल देव, आयुष आदि मौजूद रहे।