फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांग्रेसियों ने पार्टी की नीतियों से कराया अवगत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कांग्रेसियों ने पार्टी की नीतियों से कराया अवगत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की गांव लोधीपुर छपका में बैठक हुई जिसमें भूषण गुर्जर को झड़ीना न्याय पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा देश को अपने बलिदान से सींचा है। चाहे आजादी की लडाई हो या उसके बाद पाकिस्तान और चीन से युद्ध, कभी किसी से हार नहीं मानी। कांग्रेस ने हमेशा देश को मजबूत किया है। लेकिन कुछ झूठ बोलने वाले दलों ने कांग्रेस को बदनाम करने और लोगों को गुमराह करने का काम किया है। निवर्तमान प्रधान सुमित गुर्जर ने कहा कि केवल कांग्रेस ही मजदूरों, किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है। जिसने हमेशा हर वर्ग को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी मनोज कौशिक ने की। इस मौके पर जिला सचिव वरुण चौधरी, सचिव आकाश त्यागी, राज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश, राजपाल सिंह, भूरे, संजय कुमार, मनोज, गिरधारी प्रजापति, सुदेश, इरशाद, निंदर, संजीव गुर्जर, राहुल, संदीप गुर्जर, सोनू, भूषण, सुरेंद्र, जयकरन, सरदार सिंह, मंगते सिंह, महेंद्र, राजकुमार, विनोद, लबिश अधाना, टीटू अधाना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed