फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ चौपला पर बस के ब्रेक हुए फेल, हादसा टला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ चौपला पर बस के ब्रेक हुए फेल, हादसा टला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-दिल्ली रुट पर चलने वाली बस के अचानक से गढ़ चौपला पर पहुंचते ही ब्रेक फेल हो गए। बस चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। चौपला पर लगाए बैरियर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जान बच गई।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुरानी दिल्ली रोड की तरफ से आ रही गढ़-दिल्ली रुट की एक प्राइवेट बस के गढ़ चौपला पर पहुंचते ही अचानक ब्रेक फेल हो गए, लेकिन बस चालक और परिचालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

बता दें कि गढ़ चौपला से दिल्ली आनंद विहार को जाने वाली बसे गढ़ में गुरुद्वारा के पास से संचालित होती है। जिसमें एक बस दिल्ली से गढ़ की तरफ सवारियों को उतारकर पुरानी दिल्ली रोड से होती हुई गढ़ चौपला पर स्थित गुरुदारे की तरफ आ रही थी, जैसे ही बस गढ़ में पुरानी दिल्ली रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पहुंची तो ब्रेक फेल हो गए। बस को बचाते हुए चालक गुरुद्वारे के पास लेकर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक में साइड लग गई, जिससे बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई और बस थम गई। गनीमत रही बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। वहीं गुरुद्वारा पर लगे बैरियर पर पुलिसकर्मी हिमांशु चौधरी और पीयूष कुमार भी ड्यूटी दे रहे थे, जिनकी जान बस चालक की सूझबूझ के चलते बच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को रास्ते से अलग हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया, बस को रास्ते से हटवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed