{"_id":"5fdcf4858ebc3e3e8205d465","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2104992135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली मिल के पावर प्लांट में करंट से तीन कर्मचारी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली मिल के पावर प्लांट में करंट से तीन कर्मचारी झुलसे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल के पावर प्लांट में काम करने के दौरान फाल्ट होने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें एक कर्मचारी की हालत गंभीर है।
सिंभावली शुगर मिल में विद्युत उत्पादन के लिए पावर प्लांट बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह मिल के पावर प्लांट में कुछ गड़बड़ी होने से मिल परिसर के कुछ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते मिल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने भोवापुर निवासी पिंटू, रूपचंद और इंद्रजीत को लाइन की जांच कर ठीक करने की जिम्मेदारी सौंपी। तीनों कर्मचारी लाइन की जांच करने में जुट गए। लाइन की जांच करने के दौरान अचानक बिजली के तार आपस में मिलने अथवा कोई अन्य गड़बड़ी होने के चलते तारों में करंट उतर आया। जिससे तीनों कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। चींख सुनकर आसपास मौजूद कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने पावर प्लांट से जुड़े अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मिल के पावर प्लांट के सीजीएम अनिल चौरसिया मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से झुलसे तीनों कर्मचारियों को मिल प्रबंधन द्वारा तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को हापुड़ रेफर कर दिया। जहां अभी भी रूपचंद की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस संबंध में शुगर मिल पावर प्लांट सीजीएम अनिल चौरसिया का कहना है कि लाइन में फाल्ट के चलते तीनों कर्मचारी झुलस गए हैं। मिल प्रबंधन द्वारा तीनों का उपचार कराया जा रहा है। बताया कि तीनों के उपचार का खर्च मिल प्रबंधन द्वारा वहन किया जाएगा, वहीं उनके परिजनों को भी आर्थिक मदद की जाएगी। संवाद