{"_id":"5fccd3a58ebc3ecfa066887f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2098107155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट गंगा पुल पर कारों की हुई भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट गंगा पुल पर कारों की हुई भिड़ंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट गंगा पुल पर कारों की हुई भिड़ंत
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे स्थित ब्रजघाट गंगा पुल पर दो कारों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसके बाद हाईवे पर जाम लग गया। जाम के कारण मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।
गंगानगरी ब्रजघाट गंगा पुल पर रविवार सुबह मुरादाबाद और दिल्ली की तरफ से आ रही दो कारों के बीच आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि दोनों कार के चालक सुरक्षित रहे, हादसे में सिर्फ कार ही क्षतिग्रस्त हुई। लेकिन इस दौरान दोनों तरफ से गंगा पुल से करीब एक किलोमीटर तक का लंबा जाम लगा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को हटवाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम की स्थिति पर काबू पाया जा सका।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि ऑल्टो और वेगनआर कार में गंगापुल के बीच में भिड़ंत हो गई। जिससे जाम की स्थिति बनी। समय से पहुंचकर जाम खुलवा दिया गया, वहीं दोनों कार चालक सुरक्षित है, सिर्फ कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। (संवाद)