{"_id":"5fccd3a38ebc3ecf76586ef8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2098104107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से नकली शराब की 36 बोतलें और ढक्कन आदि सामान भी बरामद हुआ है। जबकि उसके तीन साथी भाग निकलने में कामयाब हो गए।
सिंभावली एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध और नकली शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात हरोड़ा नहर पुल के पास स्वॉट टीम और सिंभावली पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। बताया कि गांव की तरफ से आ रही एक कार को रोकने की कोशिश की गई, तो चालक ने कार को भगाने की कोशिश की। बताया कि टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया गया। जिसके बाद कार की तलाश ली गई। तलाशी के दौरान कार में अपमिश्रित शराब की 36 तैयार बोतल, 18 खाली बोतलें, 385 पव्वे बिना रैपर और 350 पव्वे देशी शराब का रैपर लगे हुए बरामद हुए। इसके अलावा 105 ढक्कन, एक केन में भरा जहरीला केमिकल, प्लास्टिक के कट्टे में भरा 10 किलोग्राम यूरिया समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
एसओ ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर उसके तीन साथी फरार होने में कामयाब हो गए। बताया कि कार समेत सभी सामान को कब्जे में लेते हुए गिरफ्तार आरोपी को लेकर पुलिस-स्वॉट टीम थाने ले आई, जहां की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सौरभ कुमार निवासी त्रिलोक विहार कॉलोनी, स्याना जनपद बुलंदशहर बताया है। जिसने अपने फरार साथियों के नाम भारत भूषण, सोमवीर सिंह उर्फ पप्पू निवासी कस्बा स्याना, जनपद बुलंदशहर और वीरपाल बताए हैं। बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।