{"_id":"5fc7dbe48ebc3e9b7a5c0bbb","slug":"hapur-news-garh-news-gbd209573446","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण कर लिया। बच्ची की मां ने गांव के ही युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी जिसने बताया कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे उसकी साढ़े 12 वर्ष की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक बहलाकर उसका अपहरण कर ले गया। महिला का कहना है कि जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो उसने उसकी तलाश शुरू की। बताया कि गांव समेत आसपास और रिश्तेदारियों में भी संपर्क किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जानकारी मिली कि बच्ची को आरोपी युवक के साथ देखा गया है। महिला ने अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपी युवक को नामजद कर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
एसओ राजीव बालियान का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, बच्ची को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। संवाद