{"_id":"5f70e4e28ebc3e9ba75c9323","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2061517113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तीन घरों पर धावा बोल नकदी व जेवरात किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने तीन घरों पर धावा बोल नकदी व जेवरात किए चोरी
विज्ञापन
सिंभावली के गांव माधापुर में हुई घटना को लेकर थानाध्यक्ष से वार्ता करते भाकियू भानु के पदाधिकार?
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने तीन घरों पर धावा बोल नकदी व जेवरात किए चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव माधापुर में बदमाशों ने तीन घरों में धावा बोलकर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी समेत जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ितों व भाकियू भानु ने थाने का घेराव किया।
थाना सिंभावली क्षेत्र गांव माधापुर में शनिवार की रात छह से अधिक हथियारबंद बदमाश उमेश त्यागी के घर में घुस गए। जिन्होंने एक कमरे में रखी सेफ के ताले तोड़कर एक लाख सात हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग सोए हुए थे, लेकिन उन्हें भनक नहीं लग सकी। उमेश के घर से निकलकर बदमाश पास में ही रहने वाले संदीप शर्मा के घर में घुस गए, जहां बदमाशों ने सेफ का ताला तोड़कर सात हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। उसके बाद बदमाशों ने पड़ोसी रामआसरे नागर के घर में घुसने की कोशिश की। जिस समय बदमाश छत के रास्ते घर में घुस रहे थे तभी रामआसरे की आंख खुल गई। बदमाशों को देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे उसके परिजन और आस पड़ोस के लोग भी जाग गए। जिससे घबराकर बदमाशों ने रामआसरे पर ईंट से हमला कर भाग निकले। जाग होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों की जंगल समेत आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए। रामआसरे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ राहुल चौधरी पुलिस टीम को साथ लेकर आनन-फानन में गांव पहुंच गए। जिन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। घटना के संबंध में उमेश त्यागी, संदीप शर्मा और रामआसरे ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
---------
भाकियू भानु ने थाने का घेराव कर किया हंगामा
रविवार की सुबह भाकियू भानु जिलाध्यक्ष पवन हूण और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबीश त्यागी के नेतृत्व में पीड़ितों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। जिनका कहना है कि क्षेत्र में चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन पुलिस घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम है। भाकियू भानु समेत ग्रामीणों ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर चोरों की धरपकड़ की मांग की। एसओ के जल्द खुलासे के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
एसओ राहुल चौधरी का कहना है कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।