{"_id":"5f70d6c48ebc3e9be83ad610","slug":"hapur-news-garh-news-gbd206114269","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास की मांग को लेकर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास की मांग को लेकर धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरपास की मांग के लिए धरना जारी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा में अंडरपास की मांग को लेकर किसानों और ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन नौवे दिन भी जारी रहा। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिलने के बाद भी प्रशासन द्वारा सुनवाई न होने से प्रदर्शनकारियों में आक्रोश पनप रहा है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के किसान और ग्रामीण निर्माणाधीन हाईवे बाइपास पर गांव के निकट अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से कार्यस्थल पर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले नौ दिनों में किसानों को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठन समर्थन दे चुके हैं, जिनके पदाधिकारी भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इसके बावजूद भी किसानों की मांग की तरफ एनएचएआई और स्थानीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। भाकियू भानु जिला संरक्षक अजय त्यागी ने कहा कि किसानों की की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील समेत जनपदस्तरीय अधिकारियों ने किसानों से उनकी समस्या तक पूछना उचित नहीं समझा है, जोकि किसानों के साथ नाइंसाफी है। यदि प्रशासन द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो भाकियू भानू आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। ग्रामीण अरविंद त्यागी ने बताया कि ग्रामीणों को अंडरपास बहुत जरूरी है, क्योंकि काफी किसानों के खेत सड़क के दूसरी तरफ हैं, यदि अंडरपास नहीं बनाया जाता है तो किसानों को कई किलोमीटर का सफर तय कर खेतों पर जाना मजबूरी होगी। इस दौरान मंसूर प्रधान, योगेश त्यागी, अर्जुन त्यागी, इमरान, हजरे, इंतजार, राकेश गौसाई, उमराव, वाहिद, कामिल, राहत, सुएब, आंचल, पूजा, शिवानी, शीतल, आरती, नाजिया, मीनाक्षी, अंजली, रोशनी, प्रवीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।