फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आप किसान बिल के विरोध में तहसील का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आप किसान बिल के विरोध में तहसील का करेगी घेराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। किसान बिल के विरोध में आप पदाधिकारी किसानों के साथ मिलकर तहसील मुख्यालय का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपेगी। जिसे लेकर जिलाध्यक्ष ने कई गांवों में जनसंपर्क कर किसानों से भाग लेने का आह्वान किया।
आप कार्यकर्ता सुबोध शर्मा के आवास पर रविवार को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सोलंकी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। डॉ. सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल पास कर किसानों के साथ धोखा किया है। इस बिल से किसान की कमर टूटना तय है। जगह-जगह किसान संगठनों द्वारा बिल का विरोध हो रहा है, लेकिन सरकार तानाशाह बनी हुई है, शासन के कानों तक किसानों की आवाज नहीं पहुंच रही। डॉ. अंसार ने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे। जो बिल पास किया गया है इसमें कहीं भी एमएसपी नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन

जिसे लेकर 29 सितंबर की सुबह आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी किसानों के साथ गढ़ नगर में घंटाघर के नीचे एकत्र होंगे। जिसके बाद बिल के विरोध में तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों से मिलने का निर्देश दिया। वहीं रविवार को गांव दौताई, बदरखा समेत गढ़ नगर में जनसंपर्क कर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में घेराव में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर धर्मेंद्र राव, मनोज तोमर, विकास, हासिम, केपी सिंह, सफवान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed