फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डीलर पर राशन वितरण न करने का आरोप लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डीलर पर राशन वितरण न करने का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव नानपुर के ग्रामीणों ने डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जांच कराकर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी आरिफ, अजीज अलाम, नरेंद्र, बती समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि गांव में राशन को लेकर बड़ी समस्या बनी हुई है। गांव की आबादी पांच हजार से अधिक है। इसमें बड़ी आबादी मेहनत, मजदूरी करने वाले लोगों की है। जो सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मिलने वाले राशन पर आश्रित हैं। गांव में राशन कार्डो की संख्या करीब 890 है, जिसमें अंत्योदय कार्ड 112 और पात्र गृहस्थी 778 के आसपास हैं। ग्रामीणों का कहना है राशन लेने के लिए उन्हें हर महीने धक्के खाने पड़ते है। हर बार उन्हें सुबह शाम कहकर टरका दिया जाता है। डीलर द्वारा कभी मशीन न चलने का बहाना बनाया जाता है, तो कभी राशन खत्म होने का। ग्रामीणों का आरोप है कि लॉक डाउन की स्थिति में भी डीलर राशन का वितरण नहीं कर रहा। इसके चलते उनकी परेशानी बढ़ रही है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से डीलर की जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डीलर नरेश कुमार का कहना है कि प्रत्येक माह सभी कार्ड धारको को राशन का वितरण किया जाता है। रंजिशन कुछ लोगों द्वारा उसपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
आपूर्ति निरीक्षक कुंवर सिंह का कहना है कि लॉकडाउन की स्थिति में ग्राम प्रधान, सचिव और पटवारी की निगरानी में राशन का वितरण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के आरोप की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed