फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छात्रा को अगवा कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एमबीए की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कॉलेज से लौटने के दौरान गढ़ निवासी एक एमबीए की छात्रा को अगवा कर चार युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन पर पुलिस ने उसे बुलंदशहर के एक गांव में युवक के घर से घायल अवस्था में बरामद किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
गढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी मेरठ के एक कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही है। जो रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी पढ़ने के लिए कॉलेज गई हुई थी, लेकिन देर शाम तक भी जब उसकी बेटी घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिजनों ने कॉलेज और उसके फ्रैंड सर्किल में पता किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उसने अपनी रिश्तेदारी समेत परिचितों में भी बेटी की तलाश की। तब भी उसका कुछ पता नही लग सका। परिजनों ने परेशान होकर देर रात थाने में तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। जिसके पुलिस ने युवती के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के एक गांव में दबिश दी। जहां एक युवक घर में वह घायल अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने पूछताछ की तो पीड़िता ने बताया कि आकाश, सुमित, सोनी उसे प्रियांश के घर लेकर आए थे। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल भी कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि छात्रा मेरठ में एमबीए की छात्रा है। जिसे उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रियांश, आकाश, सुमित और सोनी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed